अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
कानफोड़ू डीजे, जुलूस रूट व सोशल मीडिया निगरानी पर सख्ती; शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी जप्ती की कार्रवाई
सुल्तानपुर। आगामी त्यौहारों होली एवं रमजान को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में रविवार को थाना कोतवाली नगर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजे संचालक, धर्मगुरु, मौलवीगण, जुलूस आयोजक व शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिला सुरक्षा संगठन के महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान ने होली के समय को लेकर बात रखी जिस पर सर्व सम्मति से 12 बजे दिन तक समाप्त करने पर सहमति बनी।
नगर कोतवाल इंस्पेक्टर संदीप राय, अपराध निरीक्षक आलोक कुमार धीमान व वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेन्द्र राज, हेड मुहर्रिर संतोष कुमार
की मौजूदगी में त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गई। डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने, जुलूसों को पूर्व निर्धारित मार्ग से निकालने तथा सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। होली पर भगवान नरसिंह देव की शोभायात्रा को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर वाहन जब्त किए जाएंगे। सीताकुंड घाट और गोमती नदी घाट पर विशेष पुलिस निगरानी रहेगी। बीते वर्षों में होली के दौरान नशे में वाहन चलाने व स्नान के समय हुई दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
स्वशासी मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाओं को सक्रिय रखने और अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर जिला सुरक्षा संगठन के मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, अरबाब अहमद, रिजवान अहमद,मंगरू प्रजापति , राजदेव शुक्ला बेनू,एम एच खान गौरी,हाफिज मोहम्मद अली इमाम जीआईसी मस्जिद, अज़मत खान एडवोकेट,दिनेश चौरसिया सभासद, जाहिद आब्दी,ऋषि श्रीवास्तव, हैदर अब्बास, अनिल कुमार, संदीप गुप्ता सभासद समेत गणमान्य नाग


रिक मौजूद रहे।