अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुलतानपुर। कादीपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर चौराहे पर मंगलवार रात करीब 8:45 बजे दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा अवैध असलहे से की गई फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना में उज्जवल सिंह (27 वर्ष), नईम अहमद (34 वर्ष) और एहसान (19 वर्ष) घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
घटना के बाद वादिनि आसमा पत्नी शरीफ निवासी गोपालपुर नमाजगढ़ की तहरीर पर आरोपित अंकित सिंह (28 वर्ष), शनि सिंह (29 वर्ष), राहुल राजपूत (30 वर्ष) व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की तो आरोपितों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अंकित सिंह व राहुल राजपूत के पैर में गोली लग गई। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वर्तमान में शांति एवं कानून व्यवस्था सामा


न्य है।