अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुलतानपुर। तहसील सदर परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (भू0/रा0) बाबू राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कुल 134 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 121 शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि प्रदान करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या विलंब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ गंभीर शिकायतों पर उन्होंने मौके पर ही जांच टीमों को रवाना कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग आगामी समाधान दिवस से पहले प्राप्त शिकायतों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव, राजस्व निरीक्षक इंद्र प्रताप सिंह, अयोध्या सिंह, वासुदेव तिवारी, राजस्व कर्मी राजेंद्र प्रसाद पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद ओझा, सीडीपीओ सदर ममता नाइक,उपनिरीक्षक कैलाश सिंह (गोसाईगंज), जितेंद्र बहादुर सिंह, हरिशंकर शर्मा (कूरेभार), राम निवास वर्मा (धम्मौर), चंद्र मणि यादव (बंधुआकला), अशोक सरोज (कुड़वार) सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजू





द रहे।