Homeउत्तर प्रदेशSP कुँवर अनुपम सिंह ने किया यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, दिए...

SP कुँवर अनुपम सिंह ने किया यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा–निर्देश

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुलतानपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार की देर रात्रि 30 नवंबर 2025 को शहर की यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे एसपी ने सबसे पहले कुड़वार नाका चौराहे पर वाहनों की आवाजाही, ट्रैफिक कंट्रोल व पुलिस की तैनाती की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने शहर के अन्य प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भी पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद यातायात प्रभारी निरीक्षक रामनिरंजन सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से नियंत्रण व्यवस्था की जानकारी हासिल की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शहर में बढ़ते वाहन दबाव को देखते हुए प्रत्येक पुलिसकर्मी सक्रियता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। एसपी ने चेताया कि लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने चौराहों पर सिग्नल संचालन, अवैध पार्किंग नियंत्रण, नो-एंट्री व्यवस्था और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसपी के इस औचक निरीक्षण से यातायात व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद जताई जा रIMG 20251201 WA0012IMG 20251201 WA0011ही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां