Homeउत्तर प्रदेशपुलिस की सक्रियता से सुलझे पारिवारिक विवाद

पुलिस की सक्रियता से सुलझे पारिवारिक विवाद

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र ने दो विवादित मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह के समक्ष महिला परामर्श केंद्र की टीम ने इस कार्य को अंजाम दिया।महिला आरक्षी रेनू यादव, महिला आरक्षी रूपा देवी, वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पांडे और अपराध निरोधक समिति के सदस्य सचिव अमर बहादुर सिंह के अथक प्रयासों से यह सफलता मिली। टीम ने लंबे समय से चल रहे विवादित मामलों को सुलझाकर दोनों परिवारों को समझा-बुझाकर सहमति बनाई।

  • दोनों मामलों में पति-पत्नी के बीच विवाद काफी समय से चल रहा था। परामर्श केंद्र की मध्यस्थता से आज सभी मतभेदों को दूर किया गया। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर महिला परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों जोड़ों की विदाई कराई। यह पुलिस विभाग की सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इस प्रकार के प्रयासों से पारिवारिक विवादों को अदालत तक जाने से पहले ही सुलझाया जा सकता है।
संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां