Homeउत्तर प्रदेशश्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व नगर कीर्तन निकला, श्रद्धालुओं ने...

श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व नगर कीर्तन निकला, श्रद्धालुओं ने लंगर छका

 

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर में सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर लंगर की भी व्यवस्था की गई थी।

यह नगर कीर्तन पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से शुरू होकर पंच रस्ता चौराहा, लखनऊ नाका, अस्पताल चौराहा, जीएन रोड, डाक खाना चौराहा, शाहगंज चौराहा और बाधमंडी चौराहा होते हुए देर शाम गुरुद्वारा पर समाप्त हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में यह नगर कीर्तन आयोजित किया गया। इससे पहले 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रभात फेरी निकाली गई थी, जिसमें बच्चों और बड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पदाधिकारियों ने बताया कि नगर कीर्तन की तैयारियां प्रबंधक कमेटी द्वारा की गई थीं। इस दौरान श्रद्धालु कीर्तन करते हुए गुरु नानक देव के बताए उपदेशों पर चलने का संकल्प ले रहे थे। उन्होंने ‘सच्चा सौदा’ और 20 रुपये के लंगर की प्रथा का भी उल्लेख किया, जो आज भी देश-विदेश के सभी गुरुद्वारों में जारीIMG 20251102 WA0056IMG 20251102 WA0053IMG 20251102 WA0054IMG 20251102 WA0057

है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां