Homeउत्तर प्रदेशहज़रत अली डे पर गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन का सराहनीय कार्य, सैकड़ों...

हज़रत अली डे पर गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन का सराहनीय कार्य, सैकड़ों जरूरतमंदों में कंबल वितरण

जिला अस्पताल से लेकर रेलवे स्टेशन तक बांटे गए कंबल व लगाए गए टी स्टॉल, समाजसेवियों के प्रयासों की हुई सराहना

 

 

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

हज़रत अली डे के अवसर पर सामाजिक संस्था गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) द्वारा मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद, गरीब और बेसहारा लोगों के लिए कंबल वितरण एवं टी स्टॉल लगाया गया। शनिवार रात संस्था के बैनर तले जिला अस्पताल, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन,सिविल लाइंस और चौक जामा मस्जिद के पास सैकड़ों लोगों को गर्म कंबल बांटे गए, जिससे ठंड से राहत मिल सके।

गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन लंबे समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था सर्दियों में कंबल वितरण, गर्मी में प्यासों को पानी पिलाने, बरसात में पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और जरूरतमंदों को राशन किट वितरित करने जैसे कार्य निरंतर करती आ रही है।

कंबल वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने संस्था के इस नेक कार्य की जमकर सराहना की और जिम्मेदारों की हौसला अफजाई की। इस पहल से न सिर्फ लोगों को ठंड से राहत मिली, बल्कि सर्दी से होने वाली बीमारियों से बचाव का भी प्रयास किया गया।

इस मौके पर संस्था के मोहम्मद शाहिद उर्फ गोलू अत्तारी, निगरा हसरत अत्तारी, मुन्ना अत्तारी, अलाकाई निगरा अली अत्तारी, अनस सिद्दीकी, काशिफ रज़ा अत्तारी, हाजी मेराज अत्तारी, शहीद वीर अब्दुल हमीद के अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहयो

IMG 20260104 WA0083IMG 20260104 WA0089IMG 20260104 WA0094IMG 20260104 WA0084IMG 20260104 WA0106

ग दिया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां