अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ 
सुलतानपुर। आगामी त्यौहार गणेश उत्सव, जश्ने ईद मिलादुन्नबीऔर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुलतानपुर कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर कुंवर अनुपम सिंह ने कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
सुलतानपुर पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।