Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी दुर्दांत बदमाश तालिब उर्फ आज़म...

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी दुर्दांत बदमाश तालिब उर्फ आज़म खां ढेर

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

सुल्तानपुर–लखीमपुर खीरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फायरिंग में घायल बदमाश की इलाज के दौरान मौत

 

05 जनवरी 2025 को थाना लम्भुआ क्षेत्र में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के तहत एक लाख के इनामी व दुर्दांत अपराधी तालिब उर्फ आज़म खां पुत्र गफ्फार खां निवासी गौरिया, थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी के मूवमेंट की सूचना पर सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह अनुसार बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रहीIMG 20260105 WA0005IMG 20260105 WA0004 है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां