अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एस. सुधाकरन ने सोमवार को नगर पंचायत लंभुआ का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले टेरियल रिकवरी फैसिलिटी (टी आर एफ .) का निरीक्षण कर कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर के किसी भी वार्ड में कूड़े के ढेर या गंदगी न दिखे और सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से ड्यूटी पर लगाया जाए, जिससे बरसात में बीमारियों से बचाव हो सके। इसके साथ ही उन्होंने आकांक्षी नगर योजना के तहत नगर के एक प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। स्मार्ट क्लास की गुणवत्ता को बेहतर बताते हुए उन्होंने इसकी सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट क्लास से बच्चों के पढ़ाई में काफी सुधार हुआ है। निरीक्षण के दौरान ए डी एम ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण जैसी सभी नागरिक सेवाएं सरलता से जनता को उपलब्ध कराई जाएं। नगर में गैप एनालिसिस सर्वे कर प्रस्ताव जल्द जिला मुख्यालय भेजने के निर्देश भी दिए।