Homeउत्तर प्रदेशदुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर डीएम-कप्‍तान ने संभाली कमान, सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया...

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर डीएम-कप्‍तान ने संभाली कमान, सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर। जनपद में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर आज जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सतर्कता और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने चौकी शाहगंज पहुंचकर स्थापित पुलिस सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

इसके उपरांत सीताकुंड घाट पर पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने तैनात पुलिस बल, गोताखोर दल और प्रशासनिक टीम को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना न हो तथा शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जाए।

 

प्रशासन की मुस्तैदी से जिलेभर में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से विसर्जन कार्यक्रम चलIMG 20251008 WA0042IMG 20251008 WA0043 रहा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां