Homeउत्तर प्रदेशहत्या व अपहरण मामले में पुलिस से मुठभेड़, एक आरोपी के पैर...

हत्या व अपहरण मामले में पुलिस से मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में गोली, अन्य फरार की तलाश तेज

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुलतानपुर। थाना चांदा क्षेत्र में 06 दिसंबर 2025 को हुए अमन यादव की मारपीट, अपहरण व हत्या प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना में पहले ही दो अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। सोमवार को फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले में संलिप्त दो अपराधी भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो आरोपियों ने खुद को बचाने के प्रयास में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसकी पहचान दीपक यादव उर्फ राका के रूप में हुई है। घायल आरोपी का उपचार पुलिस निगरानी में कराया जा रहा है।

 

अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर कुंवर अनुपम सिंह ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जा

एगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां