अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, त्योहारों में अतिरिक्त पुलिस बल व आपसी समन्वय बढ़ाने पर बनी सहमति
सुल्तानपुर। जिले में सुरक्षा गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ज़िला सुरक्षा संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव एवं महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान ने किया।
इस दौरान समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, कानून-व्यवस्था की मजबूती तथा अपराध नियंत्रण को लेकर सार्थक चर्चा हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग रखी।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने संगठन के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जिले में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सामाजिक संगठनों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा और जनसहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा।
भेंट के दौरान संगठन की ओर से पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न इस भेंट में कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। ज़िला सुरक्षा संगठन जिले का सक्रिय सामाजिक संगठन है, जो सभी तहसीलों में कार्यरत रहकर सांप्रदायिक सौहार्द और प्रशासनिक सहयोग को विगत 25 वर्षों से बढ़ावा देता आ रहा है।
भेंट के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था के 





संरक्षक कमल नयन पाण्डेय, सरदार बलदेव सिंह मुख्य संयोजक, आशीष अग्रवाल एडवोकेट संरक्षक, मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद,सिराज खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।