अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
जवानों ने निकाली 160 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, डीआईजी सीआरपीएफ बोले-शहीद के लिए जनता का सम्मान काबिले तारीफ
शहीद वीर अब्दुल हमीद के 60वें शहादत दिवस पर बुधवार को पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार सुल्तानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआईजी सीआरपीएफ त्रिसुंडी अमेठी के मदन कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस मौके पर सीआरपीएफ जवानो द्वारा शहर में 160 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
मीडिया से बात करते हुए डीआईजी सीआरपीएफ मदन कुमार ने कहा मैं कहना चाहूंगा हर वर्ग अपने लोगों का सम्मान करता है उनको याद करता है। लेकिन आम जनता ने जो वीर अब्दुल हमीद के लिए जज्बा दिखाया है वो काबिले तारीफ है। मैं शहीद वीर अब्दुल हमीद के लिए इतना ही कहूंगा जब देश पर संकट आया था तब टैंक को अपनी हिम्मत जाबाजी से उन्होंने नेस्तनाबूत किया और दुश्मनो को पीछे भागना पड़ा था। उन्होंने का जब सभी वीर शहीदो को याद करता है तो लगता है देश कभी आजादी से गुलामी की ओर नहीं जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुधाकर सिंह व संचालन मोहम्मद साकिब एवं गुफरान अहमद सैफी ने किया। पूर्व तहसीलदार अब्दुल हई, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी शकील अहमद, मकसूद आलम, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, वरुण मिश्रा, जलील अहमद, एडवोकेट मो0 आरिफ, डॉक्टर ज़ीशान अहमद, मेराज अहमद, मीडिया से योगेश यादव,रवि श्रीवास्तव, अफ्तार अहमद,आशुतोष मिश्रा, निसार अहमद, शेर अली,फरीद अहमद अर्शी, सरफराज अहमद, वाजिद हुसैन फारूकी,सुजीत कुमार,तथा जिले के अन्य गणमान्य नागरिक भी यहां उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संरक्षक करतार केशव यादव थे। आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन सुल्तानपुर के अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी द्वारा तैयार की गई। 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद वीर अब्दुल हमीद ने अपनी वीरता और साहस से पाकिस्तान के अत्याधुनिक पैटन टैंकों को ध्वस्त कर दिया था। मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका शौर्य और बलिदान आज भी पूरे देश के 




लिए प्रेरणा है।