Homeउत्तर प्रदेशअदीबा खुर्शीद ने रचा कीर्तिमान,सीबीएसई 10वीं में 99.2% अंक, जामिया की प्रवेश...

अदीबा खुर्शीद ने रचा कीर्तिमान,सीबीएसई 10वीं में 99.2% अंक, जामिया की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक

IMG 20250513 WA0399

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर सुल्तानपुर

जनपद सुल्तानपुर की बेटी अदीबा खुर्शीद ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में अदीबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। अदीबा अमहट स्थित सूर्या अकादमी की मेधावी छात्रा हैं। अदीबा की सफलता यहीं नहीं रुकी। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आयोजित ऑल इंडिया परीक्षा में 9वीं रैंक प्राप्त कर जिले को गर्व से भर दिया है। अदीबा के पिता खुर्शीद अहमद दूबेपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामपुर खैंचिला में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्रों में हर्ष की लहर है। अदीबा को शुभकामनाओं का तांता लग गया है। लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। अदीबा की यह सफलता जिले की बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां