अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। जनपद के बहुचर्चित अमन यादव हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। थाना चाँदा पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त पवन यादव को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 12/13 दिसंबर की रात सूचना पर घेराबंदी के दौरान अभियुक्तों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हुआ, जबकि दूसरा फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर तथा थाना प्रभारी चाँदा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अमन यादव की हत्या के मामले में पहले ही पांच नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरार अभियुक्त की तलाश में दबिश जारी है और मामले में विधिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जा
एगी।