Homeउत्तर प्रदेशदुर्गा पूजा में डीजे पर सख्त एक्शन का निर्देश,पीस कमेटी की बैठक,...

दुर्गा पूजा में डीजे पर सख्त एक्शन का निर्देश,पीस कमेटी की बैठक, अश्लील गाने और नशे पर रोक

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर IMG 20250913 WA0018IMG 20250913 WA0027

आगामी त्यौहार नवरात्र, दशहरा, ग्यारहवीं शरीफ़ और दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक हुई। नगर कोतवाली में एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि सभी पूजा समितियों को अनुमति लेना अनिवार्य है। डीजे पर अश्लील या फिल्मी गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कम से कम 20 स्वयंसेवकों की तैनाती रात में सुरक्षा के लिए करनी होगी।

 

क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि पिछले साल से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। हर चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी। भ्रमणशील पुलिस दल अलग से काम करेगा। सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। नशे में धुत व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। महिलाओं से छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

नगर कोतवाल धीरज कुमार ने कहा कि पुलिस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने समितियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा। नशे में धुत व्यक्तियों को पंडाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस मौके पर बैठक में ईओ लाल चंद सरोज, एक्स सी एन अश्वनी कुमार, परवेज़ अख्तर विद्युत सुरक्षा, लेखपाल अखिलेश सिंह, मौलाना उस्मान खान, कसीम कासमी,ज़िला सुरक्षा संगठन के मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, अरबाब अहमद, सईद अहमद, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के पदाधिकारी अनिल द्विवेदी, राजदेव शुक्ला, दिनेश चौरसिया, धार्मिक नेता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां