अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
रामकली बालिका इंटर कॉलेज व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था व पुलिस ड्यूटी का लिया जायजा




सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रविवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने रामकली बालिका इंटर कॉलेज, गंदा नाला (थाना कोतवाली नगर) और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, उतुरी (थाना कोतवाली देहात) स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी व डीएम ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों ने केंद्रों पर मौजूद कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है।