अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर सुल्तानपुर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वयोवृद्ध ससुर ब्रम्हादीन यादव का मंगलवार रात निधन हो गया। सुल्तानपुर शहर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने 98 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लिया। यहां से उनका पार्थिव शव रीवा के लिए एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा है। बता दें कि ब्रम्हादीन यादव का स्वास्थ्य 27 जून की रात्रि में बिगड़ गया था। उन्हें सांस व पेट से सम्बंधित बीमारी के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में एडमिट कराया गया था। 28 जून को उनकी बेटी एमपी सीएम की पत्नी सीमा यादव अपनी पुत्री के साथ उन्हें देखने पहुंची थी। फिर वे वापस लौट गई थी। इसके बाद 30 जून को हालत में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था। आज अचानक उनका स्वास्थ्य एकाएक बिगड़ गया और जब तक परिजन उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचते उन्होंने सदा के लिए आंखे बंद कर लीं। बता दें कि वर्ष 2023 में ब्रम्हादीन यादव की पत्नी का निधन हुआ था। बता दें कि ब्रम्हादीन यादव अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहते थे। विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में शारीरिक शिक्षक (पीजीटी) हैं। ब्रह्मालीन यादव के तीन बेटे और एक बेटी है। इकलौती बेटी सीमा की शादी 1994 में मोहन यादव से उज्जैन में हुई थी। मूल रूप से परिवार अंबेडकरनगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव से हैं।ब्रम्हादीन यादव शुरुआत से संघ से जुड़े थे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलन किए। इसके बाद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए घर से भागकर मुंबई चले गए। उनका असली नाम ब्रह्मानंद था, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने बाद में अपना नाम ब्रह्मादीन रख लिया। आंदोलन में नाम नहीं आने के बाद इधर गांव में हमारी जमीनें पुलिस-प्रशासन ने जब्त कर ली। ज्यादा कुछ बचा नहीं। ब्रह्मादीन ने मुंबई में पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई पूरी करके फिर यूपी आ गए।नौकरी के लिए मध्य प्रदेश के रीवा पहुंच गए। वहां एक राजकीय स्कूल में नौकरी मिल गई। 1987 में वो प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुए हैं।उनकी बेटी सीमा यादव ने रीवां से 1989 में भूगोल से एमए किया है। वह शुरू से संघ से जुड़ी रही। 1984 से हम मोहन यादव के संपर्क में थे। इसके बाद विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान हम सभी की मुलाकात मोहन यादव से हुई। वह उस समय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री थे। इसी साल उज्जैन में परिवार वालों की सहमति के बाद बहन की शादी उनसे करा दी गई।बता दें कि ब्रह्मादीन के बड़े पुत्र रामानंद यादव इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड होकर जबलपुर में फैमली के साथ शिफ्ट हैं। उसके बाद के सदानंद यादव रीवा में विद्या भारती में जॉब कर रहे हैं। वही पर शव ले जाया जाएगा। जहां कल एमपी सीएम शामिल होंगे।