Homeउत्तर प्रदेशएसडीएम-सीओ ने शहर से पकड़ा लाखों रुपए क़ीमत का अवैध पटाखों का...

एसडीएम-सीओ ने शहर से पकड़ा लाखों रुपए क़ीमत का अवैध पटाखों का जखीरा

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर। बुधवार शाम एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में नगर कोतवाली क्षेत्र के रूद्र नगर सुल्तानपुर में पुलिस प्रशासन की टीम ने छापेमारी किया। जहां एक पतंग व्यवसाई की दुकान से लाखों रुपए क़ीमत के पटाखो का जखीरा पकड़ा गया है। पुलिस टीम मामले में विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

 

 

एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी की नेतृत्व में सीओ सिटी सौरभ सामंत,नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव,नगर कोतवाल धीरज कुमार, वन्दना अग्रहरि शाहगंज चौकी इंचार्ज, एसआई शिवानन्द यादव चौक चौकी प्रभारी, पंकज कुमार, मुख्य आरक्षी प्रताप विक्रम सिंह, नरेन्द्र मिश्रा, छावनी सदर लेखपाल अखिलेश सिंह, आरक्षी सत्येन्द्र कुशवाहा , चंदन कुमार ने कोतवाली नगर के रूद्र नगर सब्जी मंडी क्षेत्र में छापेमारी किया। एक साथ पुलिस प्रशासन की रेड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यहां टीम सीधे राजू की दुकान पर पहुंची। वो पतंग की आड़ में पटाखो का अवैध कारोबार कर रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो कई वर्षों से वो प्रशासन की मिली भगत से अवैध कारोबार करता चला आ रहा था। जिससे क्षेत्र वासी बारूद की ढेर पर ख़ुद को बैठा देख रहे थे।

 

यहां से जहां दुकान के सामने से पुलिस टीम ने पटाखे बरामद किए वही बगल गोदाम से कई गत्तो से माल बरामद किया। पुलिस टीम बरामद माल के साथ आरोपी को कोतवाली लाकर पड़ताल कर रही है। इससे पूर्व रविवार को कोतवाली नगर के पुरानी बाजार में शाहगंज चौकी इंचार्ज ने छापेमारी करके लाखों का पटाखा बरामद कर मुकदमा दर्ज कराIMG 20251015 WA0135IMG 20251015 WA0160

IMG 20251015 WA0131

IMG 20251015 WA0163

IMG 20251015 WA0162

या था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां