

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
114 शिकायतें दर्ज, 8 का मौके पर निस्तारण; मांगों को लेकर लेखपाल संघ धरने पर रहा






सुलतानपुर। तहसील सदर परिसर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी सहित स्वास्थ्य, राजस्व, विद्युत, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान कुल 114 शिकायती प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 106 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सौंपा गया।
अपर जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की संतुष्टि और शिकायतों का शीघ्र समाधान है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ गंभीर मामलों पर उन्होंने मौके से ही जांच टीमें रवाना कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसील परिसर में फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है, जहां ऑफिस समय में आवेदन लेकर उनका फॉर्म भरवाया जाएगा।
इस बीच यूपी लेखपाल संघ अपनी पुरानी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गया और समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपालों की अनुपस्थिति के चलते कई फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आगामी समाधान दिवस से पूर्व लंबित शिकायतों की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
इस दौरान नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव, धर्मेन्द्र यादव,राजस्व निरीक्षक इंद्र प्रताप सिंह, अयोध्या सिंह, वासुदेव तिवारी, राजस्व कर्मी राजेंद्र प्रसाद पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद ओझा, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर लाल जी,बीडीओ कूरेभार श्रीकांत तिवारी,दूबेपुर, धनपतगंज दिव्या सिंह, नीलिमा गुप्ता कुड़वार, सीडीपीओ सदर ममता नाइक, उप निरीक्षक राजवंत सिंह कुड़वार , अनिल अवस्थी धम्मौर, पंकज कुमार कोतवाली नगर, दयाराम मिश्र गोसाईगंज, राजेन्द्र वर्मा कोतवाली देहात, हरिशंकर शर्मा कूरेभार,चन्द्र मणि यादव बंधुआ कला, राहुल यादव बन विभाग, सीडीपीओ नगर ममता नाइक सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।