एस. अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
26 वें रमजान की शब कुरआन शरीफ हुआ मुकम्मल, देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए हुई खास दुआ
सुल्तानपुर शहर के मोहल्ला नबीपुर स्थित नबीपुर मस्जिद में रमज़ान के पवित्र माह के दौरान तरावीह मुकम्मल होने पर एक रूहानी और यादगार माहौल देखने को मिला। हाफिज़ नोमान ने पूरे रमज़ान में तरावीह की नमाज़ बेहद खूबसूरत और दिलकश अंदाज़ में अदा कराई। 26 रमज़ान की रात, जिसे 27वीं शब के रूप में जाना जाता है, कुरआन शरीफ मुकम्मल किया गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में नमाज़ियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
तरावीह मुकम्मल होने पर हाफिज़ नोमान का फूल-मालाओं से खैरमकदम और सम्मान किया गया। लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए उनकी क़िराअत और अंदाज़ की सराहना की। महफिल में नात-ओ-सलाम भी पेश किए गए, जिससे माहौल पूरी तरह इबादत और रूहानियत से भर गया।
खत्म तरावीह के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। इस मौके पर हाफिज नफीस, मोहम्मद अली, हाफिज सुहैल, हाफिज खालिद, पत्रकार अफ्तार अहमद, मोहम्मद फ़राज़,हाजी जमील और एजाज अहमद समेत कई मोअज्जिज लोग मौ


जूद रहे।