पुलिस ने दबोचा आरोपी, लंबा आपराधिक इतिहास आया सामने; वारदात में प्रयुक्त औजार भी जब्त
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के डाकखाना चौराहा स्थित एक आयुर्वेदिक दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी, आधार कार्ड समेत वारदात में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16/17 फरवरी 2026 की रात सिरवारा रोड निवासी दिनेश कुमार मिश्रा की दुकान “कैलाश आयुर्वेदिक औषधालय (वैद्यनाथ एजेंसी)” का शटर तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गया था और गल्ले में रखे करीब 1.20 लाख रुपये नकद तथा आधार कार्ड चोरी कर फरार हो गया था। इस संबंध में 17 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर प्रभारी संदीप राय के नेतृत्व में टीम ने 18 मार्च को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अजीम कुरैशी (32 वर्ष) निवासी लाला का पुरवा को सौरमऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 36,160 रुपये नकद, आधार कार्ड तथा हथौड़ी, सब्बल, कटर और पेचकस बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस टीम में ,उपनिरीक्षक शिवानंद यादव, हेड कांस्टेबल प्रताप विक्रम सिंह, सुग्रीव यादव, कांस्टेबल दिग्विजय समेत अन्य पुलिसकर्मी शा

मिल रहे।