Homeउत्तर प्रदेशअदीबा खुर्शीद सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में पाई शानदार सफलता सामाजिक...

अदीबा खुर्शीद सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में पाई शानदार सफलता सामाजिक संस्थाओं व ओलमाओं ने की हौसला अफजाई

रिपोर्ट: अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर सुल्तानपुर

सुर्या एकेडमी पब्लिक स्कूल, अमहट की छात्रा अदीबा खुर्शीद ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी बी एस सी) की कक्षा 10वीं की परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी विषयों में ए 1 ग्रेड प्राप्त किया है। अदीबा, जो राबिया बतूल और खुर्शीद अहमद की सुपुत्री हैं, ने अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित सूचना प्रौद्योगिकी में भी ए 1 ग्रेड हासिल कर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया है। अदीबा की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रशासन ने इसे छात्रा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। अदीबा की इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है और वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।अदीबा की सफलता से शिक्षा जगत में भी उत्साह है।इस खुशी के मौके पर राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन की टीम ने इस खुशी को बांटने के लिए संगठन आज 18 मई 2025 को शहर काजी अल्लामा मौलाना अब्दुल लतीफ के साथ अदीबा के घर जाकर मुलाकात करते हुए अदीबा खुर्शीद की हौसला अफजाई किए l

फरहत उल्ला अंसारी,उस्मान अंसारी,जिया अंसारी, सईद अंसारी,इलियास अंसारी,अदील अंसारी, मोहतमिम अंसारी,हाजी हामिद हुसैन अंसारी, मौलाना उबैद अंसारी,जावेद अंसारी,डॉ हमीद अंसारी,नफीस अंसारी,हाफिज शमशुज्जमा अंसारी, मकसूद अंसारी वगैरा लोग मौजूद रहेIMG 20250518 WA0745

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां