Homeउत्तर प्रदेशदर्दनाक हादसा,चेकिंग के दौरान GST सिपाही की मौत, तेज रफ्तार...

दर्दनाक हादसा,चेकिंग के दौरान GST सिपाही की मौत, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त, अधिकारी खड़ी रही नहीं पहुंचाया हॉस्पिटल

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

सुलतानपुर में शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान एक हादसा हो गया। प्रयागराज-सुलतानपुर रोड पर खुशहालपुर उतुरी गांव के पास एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने सरकारी वाहन और एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी हरेन्द्र प्रताप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

 

यह घटना रात करीब 8:20 बजे की है। राज्य कर विभाग के सचल दल सुलतानपुर के राज्य कर अधिकारी सोनम राय, आरक्षी हरेन्द्र प्रताप यादव और चालक मोहम्मद तसलीम के साथ एक गोपनीय सूचना के आधार पर वाहनों की जांच कर रहे थे। वे प्लाई फैक्ट्री के सामने सड़क किनारे खड़े थे और एक वाहन के माल व प्रपत्रों की जांच कर रहे थे।

 

इसी दौरान सुलतानपुर की ओर से आ रही टाटा मैजिक वाहन संख्या यूपी 44 बीटी 4462 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सरकारी वाहन यूपी 32 ईजी 8962 और पीछे खड़े आरक्षी हरेन्द्र प्रताप यादव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरकारी वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

हादसे के बाद घायल आरक्षी हरेन्द्र प्रताप यादव को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सुलतानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक आरक्षी का शव फिलहाल जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है।

 

 

मृतक के भाई ने सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि हमारे बड़े भाई आनंद प्रताप यादव की GST सुल्तानपुर में पोस्टिंग है। कल रात 8 बजे के चेकिंग हो रही थी, GST अधिकारी पकड़ी में चेकिंग कर रहे थे। जहां एक पिकअप वाला आया उनको रौद दिया वो वही पर तड़पते रहे और GST अधिकारी थी वही खड़ी थी लेकिन उनको अस्पताल नहीं पंहुचाई। वहां पर भीड़ लग गयी राहगीरों की, राहगीर ने पूछा इनके साथ कोई है तो अधिकारी ये भी नहीं कही मेरे साथ है। पीछे खड़ी थी गाड़ी के, राहगीरों ने सुना, उन्होंने पूछा की है कोई इनके साथ। राहगीर ने ऑटो बहुत रुकवाया रुक नहीं रुक रहा था, मेरे भाई तड़पते रहे उसके बाद इनसे कहा अपनी सरकारी गाड़ी में ले चले जल्दी इलाज हो जाएगा तो अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया। आखिर ऑटो रुका वहां से बैठाया लेकर आ जाते समय 500 मीटर पहले मौत हो गई।

मेरी मांग है जीएसटी अधिकारी को बुलाया जा रहा है सुबह से आईये आप बता दीजिए कैसे हुआ है उनके साथ लेकिन सुबह से तबीयत खराब यह है वह है बहाना करके टालती जा रही हैं। अगर वह समय से पहुंचा दिए होते हमारा भाई एक्सपायर नहीं होता यही कह रहे हैं उनको सस्पेंड किया जाए। उनको सहायता मिले।

 

वही दशरथ यादव सिपाही को अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने बताया रास्ते मे रात भर चेकिंग लगाए थे सिपाही गाड़ी को रोक कर रहा था। उसने गाड़ी चढ़ा दिया उसके बाद बुरी तरीके से घायल हो गया। महिला अधिकारी वहां मौजूद थी लेकिन मानवता नहीं दिखाई। उन्होंने न तो किसी एंबुलेंस को फोन किया न सरकारी गाड़ी को। कम से कम आधे घंटे बाद ई रिक्शा से लेकर आ रहे थे रास्ते में मृत्यु हो गई। हम लोग की मांग है अधिकारी के साथ निलंबन की कार्रवाई की जाए। परिवार को एक करोड़ का कम से कम मुआ

IMG 20251018 WA0075

वजा दिया जाये।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां