Homeउत्तर प्रदेशएसपी चारु निगम का व्यापार मंडल ने किया सम्मान,सुल्तानपुर में चोरी का...

एसपी चारु निगम का व्यापार मंडल ने किया सम्मान,सुल्तानपुर में चोरी का त्वरित खुलासा

IMG 20260319 WA0190IMG 20260319 WA0177 1अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

वैद्यनाथ एजेंसी में हुई वारदात के शीघ्र अनावरण से बढ़ा पुलिस पर भरोसा, अधिकारियों की टीम को सराहा गया

 

 

 

 

सुल्तानपुर जनपद में वैद्यनाथ एजेंसी पोस्ट ऑफिस चौराहा पर हुई चोरी की घटना का पुलिस द्वारा त्वरित एवं सफल खुलासा किए जाने पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय एवं अन्य पदाधिकारियों ने दुर्गा प्रतिमा एवं गुलदस्ता भेंट कर एसपी का अभिनंदन किया।

गौरतलब है कि जिला उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा के प्रतिष्ठान पर हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया, जिससे पीड़ित परिवार को राहत मिली। इस उपलब्धि पर व्यापार मंडल के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुलिस की तत्परता और पेशेवर रवैये से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सीओ सिटी सौरभ सामंत, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर संदीप राय, शाहगंज चौकी प्रभारी शिवानंद यादव, हेड कांस्टेबल प्रताप विक्रम सिंह, सुग्रीव यादव, कांस्टेबल दिग्विजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों के सराहनीय योगदान का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे सफल प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं। समारोह में संगठन के सभी सदस्य समय से उपस्थित रहे और पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।

 

इस दौरान संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एजाज अहमद, राम तीरथ सोनी,ज़ुबैर अहमद, जिला उपाध्यक्ष सईद अहमद, अशोक सिंह बिसेन, नगर युवा अध्यक्ष बृजेश वर्मा, मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, जावेद अहमद, सरफराज, एजाज अहमद समेत कई व्यापाIMG 20260319 WA0173IMG 20260319 WA0175IMG 20260319 WA0177IMG 20260319 WA0149IMG 20260319 WA0179IMG 20260319 WA0179 1IMG 20260319 WA0171IMG 20260319 WA0168IMG 20260319 WA0173 1री गण मौजूद

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां