Homeउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर में 23 जनवरी को होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल व ब्लैकआउट...

सुल्तानपुर में 23 जनवरी को होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल व ब्लैकआउट अभ्यास, प्रशासन ने कसी कमर

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़

 

 

एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में हुई बैठक, हवाई हमले की चेतावनी सायरन से लेकर खोज-बचाव तक होगा व्यापक पूर्वाभ्यास

 

 

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सुलतानपुर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी 23 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल एवं ब्लैकआउट अभ्यास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, शिक्षा, विद्युत, नगर निकाय, परिवहन, पंचायती राज, सैनिक कल्याण, सूचना विभाग, होमगार्ड, एनसीसी/एनएसएस, नागरिक सुरक्षा व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले अभ्यास की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता व समन्वय के साथ सुनिश्चित करें।

बताया गया कि 23 जनवरी की शाम 6 बजे हवाई हमले की चेतावनी का सायरन बजते ही ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इस दौरान आमजन से घरों, दुकानों व वाहनों की लाइट बंद रखने और अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की जाएगी। मॉक ड्रिल में घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन तथा खोज-बचाव कार्यों का वास्तविक प्रदर्शन किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की IMG 20260120 WA0095IMG 20260120 WA0132अपील की।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां