अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
पुलिस लाइन सभागार में संवाद; त्योहारों से पहले बाजार सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर विशेष जोर
जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के व्यापारी बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में शांति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा बढ़ते साइबर अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साइबर थाना प्रभारी आलोक सिंह ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए ओटीपी साझा न करने, एपीके ऐप डाउनलोड न करने और सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सीओ सिटी सौरभ सामंत, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार, इंस्पेक्टर अंजेश सिंह, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एजाज अहमद, बृजेश वर्मा युवा अध्यक्ष, अजमत खान एडवोकेट नगर युवा अध्यक्ष, बाबुल खान,ओसामा अंसारी एडवोकेट नगर युवा महामंत्री, सलमान खान,ज़िला मंत्री हरजीत सिंह,ज़ुबैर अहमद, मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, जावेद अहमद, अरबाब अहमद, एजाज अहमद,एस. अहमद, अमर बहादुर सिंह जेल विजिटर,हिमांशु मालवीय, आलोक सागर समेत दर्जनों व्यापारी




रहे मौजूद।