अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
सुल्तानपुर। तहसील सदर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर देवानन्द तिवारी, नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान कुल 115 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।
शेष 107 शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की संतुष्टि है और शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कुछ गंभीर प्रकरणों में तत्काल जांच टीम गठित कर कार्रवाई के आदेश दिए गए। साथ ही सभी लंबित मामलों पर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लाल जी,राजस्व निरीक्षक इन्द्र प्रताप सिंह, वासुदेव तिवारी, रामपाल मिश्र, सीडीपीओ नगर ममता नायक, एसडीओ सदर सुनील कुमार, जेई किशन चन्द कुशवाहा,उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह बंधुआ, रणजीत कुमार कुड़वार, आरएल कुशवाहा गोसाईगंज, मनोज सिंह कोतवाली देहात, हरी शंकर शर्मा कूरेभार राहुल यादव वन विभाग समेत ज़िला स्तर के अधिकारी मौ


जूद रहे।