Homeउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, पुर अमन माहौल में...

सुल्तानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, पुर अमन माहौल में अदा हुई ईद की नमाज

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद, मुल्क में अमन-चैन और शांति के लिए मांगी गईं दुआएं

 

 

सुल्तानपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। जिले की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के बाद देश में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

 

ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार दिनभर गुलजार रहे, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने सुबह नौ बजे ईदगाह मैदान में सुन्नी समुदाय के लोगों को ईद की नमाज अदा कराई।

 

मीडिया से बात करते हुए मौलाना अब्दुल लतीफ ने सभी से आपसी मेल-जोल और मोहब्बत के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि इस पर अमल किया जाए, तो समाज कई बुराइयों से बच सकता है। उन्होंने हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी समुदायों से मिलजुलकर रहने और एक-दूसरे की खुशियों में शरीक होने का संदेश दिया।

 

उधर, खैराबाद स्थित शिया मस्जिद में मौलाना बबर अली खां ने नमाज अदा कराई। मौलाना ने लोगों से सादगी के साथ ईद मनाने का आग्रह किया और कहा कि इस मौके पर गरीबों को वंचित न रखा जाए।

 

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, सभी धर्म स्थलों के पास पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ने बताया कि जनपद में सेक्टर स्कीम लागू की गई थी, जिसके तहत 18 जोन और 89 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे।

 

शहर स्थित ईदगाह पर एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी सौरभ सामंत, एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी, नगर कोतवाल संदीप राय, ट्रैफिक इंचार्ज राम निरंजन यादव, डॉ. लाल जी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद प्रवीण अग्रवाल, ईओ लाल चंद सरोज,ज़िला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव, मुख्य संयोजक सरदार बलदेव सिंह, संयोजक आशीष अग्रवाल एडवोकेट, सुन्दर लाल टंडन संरक्षक राधे श्याम गुप्ता, कुलदीप गुप्ता सचिव कार्यालय,मीडिया प्रभारी अफ्तार अहमद, जावेद अहमद, अरबाब अहमद , अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, आसिफ अंसारी, अशोक सिंह बिसेन, मकबूल अहमद नूरी, गुलाम मोइनुद्दीन, जफर उल्ला, सभासद मोहम्मद अहमद,कमलजीत सिंह सतनाम, राजदेव शुक्ला, वरुण मिश्रा, सहित कई गणमान्य व्यIMG 20260321 WA0048IMG 20260321 WA0053IMG 20260321 WA0041IMG 20260321 WA0009IMG 20260321 WA0050IMG 20260321 WA0035IMG 20260321 WA0038IMG 20260321 WA0045IMG 20260321 WA0007IMG 20260321 WA0036IMG 20260321 WA0037IMG 20260321 WA0047क्ति मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां