अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। शहर में कानून व्यवस्था एवं व्यापारिक सुरक्षा को लेकर बेहतरीन कार्य कर रहे सीओ सिटी व कोतवाल नगर को सोमवार को ऑल इंडिया गोल्ड स्मिथ फेडरेशन, सर्राफा व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्य व्यवहार, व्यापारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और अपराध नियंत्रण में सक्रियता अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम में गोपाल जी सोनी, जिला अध्यक्ष सर्राफा व्यापार मंडल, हिमांशु मालवीय, प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, विजय प्रधान, जिलाध्यक्ष, अंबरीश मिश्रा, वरिष्ठ जिला महामंत्री, मनीष कसौधन, नगर अध्यक्ष, भोला सोनी, नगर युवा अध्यक्ष सहित अयोध्या जी समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अधिकारियों ने भी व्यापारी समुदाय को हरसंभव सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिलाया। व्यापार मंडलों ने इस तरह के सहयोगात्मक व्यवहार को समाज व व्यापारिक हित में बताया।