अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। मंगलवार शाम एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने बस स्टॉप पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच पुलिस चेकिंग को लेकर बस स्टॉप क्षेत्र में अफरातफरी मची रही। करीब 50 गाड़ियों का यहां यातायात निरीक्षक ने ई-चालान किया है।
जानकारी के अनुसार एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर मंगलवार को टीएसआई राम निरंजन, एसआई छोटे लाल, एसआई परवेज़ आलम की संयुक्त टीम ने बस स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर चेकिंग लगाया हुआ। त्यौहार के मद्देनज़र यह चेकिंग लगाई गई थी। जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं एसपी कर रहे थे। इस बीच उधर से बिना हेलमेट निकल रहे बाइक सवारो को रोककर जहां उनका चालान किया गया वही गाड़ियों के कागजात भी चेक किए गए। पुलिस चेकिंग में आने वाले बाइक सवार एक से एक इसकयूज देते रहे लेकिन नियम तोड़ने वालों की किसी एक की सुनवाई नहीं हुई।
यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने कहा कि सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हेलमेट लगाकर और कम्प्लीट पेपर लेकर ही

निकलें।