अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
डीएम कुमार हर्ष के निर्देश पर ग्राम सभा की भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त, आदेश की अवहेलना और धमकी देने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा
सुलतानपुर। जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के स्पष्ट निर्देशों और एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील सदर क्षेत्र में एक अवैध कब्जेदार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मामला तहसील सदर की ग्राम पंचायत निजाम पट्टी का है, जहां ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 132/0.025 हेक्टेयर (लगभग दो बिस्वा) पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि तस्लीम पुत्र तहसीन अहमद द्वारा सरकारी जमीन पर बिना अनुमति निर्माण कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल सुनील सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जा हटवाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
प्राथमिकी के अनुसार आरोपी को प्रशासन की ओर से दो बार निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने आदेश का पालन नहीं किया। आरोप है कि आरोपी द्वारा लेखपाल को मोबाइल फोन के माध्यम से धमकी भी दिलवाई गई। तहसीलदार सदर के आदेश दिनांक 21 जनवरी 2026 के क्रम में कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सिंह को सौंपी गई है।
एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ग्राम सभा और सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ FIR, जुर्माना और कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के दौरान कानून गो कटका अयोध्या सिंह, लेखपाल संदीप सिंह, नीलेश सिंह समेत भारी पुलिस बल मौ


जूद रहा।