Homeउत्तर प्रदेशरक्तदान में बना कीर्तिमान, सुल्तानपुर में रचा गया इतिहास

रक्तदान में बना कीर्तिमान, सुल्तानपुर में रचा गया इतिहास

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर IMG 20250921 WA0241

IMG 20250921 131516

IMG 20250921 WA0227

महा रक्तदान शिविर में एक दिन में हजारो लोग बने रक्तदानी, डॉ सुधाकर बोले-रक्तदाता बनकर दुनिया से जाइए

 

फर्स्ट एडिटर हिन्दी अंग्रेजी समाचार पत्र के प्रधान संपादक मो0 कलीम खान ने रक्तदान महायज्ञ शिविर में पहुंच कर लिया हिस्सा लिया और रक्तदान महायज्ञ शिविर में प्रथम रक्तदाता बनने के साथ इक्कीसवीं बार किया रक्तदान।

 

रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने एक दिन में रक्तदान कर जिले में कीर्तिमान बनाया।

 

डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि माता भगवती शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के शुरुआत में किया गया है। पूरे साल हमारा सेवा और साधना का कार्यक्रम चलेगा। इस ब्लड डोनेशन का उद्देश्य केवल यह था कैसे हम लोगों के अंदर का भय दूर कर पाए। रक्त को लेकर तमाम तरह की जो भ्रान्तिया उनके अंदर हैं उन भ्रान्तियों से उन्हें मुक्ति दिलाकर जब भी उन्हें जरुरत पड़ती है तो वो अपने रक्त को दान करने के लिए तैयार रहे।

यहां कुल नौ टीमें आई थी, इसमें दो टीमें लखनऊ की एक केजीएमसी और एक आईएमए की आई थी। इसके अलावा प्रयागराज की दो टीमें, एक प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज, अयोध्या मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज आदि की टीमें लगाई गई थी। उन्होंने बताया 1700 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें लगभग एक हजार लोगों ने अब तक रक्तदान किया है। करीब 60 से ऊपर समितिया इस संयुक्त रक्तदान शिविर में शामिल हुई हैं। जिस तरह आजादी के लिए लोग मिलकर निकलते थे उसी तरह इस ब्लड कैम्प में सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से रक्तदान किया है।

 

डॉ. सुधाकर ने यहां का वातावरण देख के अगर किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रही है तो आपको भी रक्त देने से कोई दिक्कत नहीं होगी। आप अपने देवत को जगाइए और वो श्रेष्ठ कर्म जिसके लिए भगवान ने पैदा किया आप सभी दाता बनकर जाइए यही सबसे अपील है।

 

 

शिविर में सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. एके सिंह, अभिषेक सिंह, डॉ. दिनकर प्रताप सिंह, अधिवक्ता मदन सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां