- अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़
सुल्तानपुर
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बुधवार को थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा पंचायत भवन वैदहा, सुल्तानपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने की। इस दौरान उप निरीक्षक दयाराम मिश्र, सुरेश चन्द्र, महिला कांस्टेबल रिंकू गुप्ता और सुनीता मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला पॉवरलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (स्वास्थ्य सेवा), 102 (जननी एंबुलेंस सेवा), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) और 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय सिखाते हुए कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में झिझक छोड़कर तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लें। उन्होंने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों को अपनाने का संकल्प लिया।