Homeउत्तर प्रदेशपाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहे थे संवेदनशील डाटा,सुल्तानपुर के दो युवक जासूसी...

पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहे थे संवेदनशील डाटा,सुल्तानपुर के दो युवक जासूसी में गिरफ्तार

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

कर्नाटक के उडुपी जिले में भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को झकझोर देने वाला बड़ा खुलासा सामने आया है। जहाज निर्माण और पोत से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रोहित (29) और संतरी (37) सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस के अनुसार, रोहित मालपे स्थित कोचीन शिपयार्ड में इंसुलेटर के पद पर कार्यरत था, जबकि संतरी केरल के कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड में काम करता था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि दोनों संवेदनशील जहाज निर्माण विवरण, पोत संख्या और अन्य गोपनीय डाटा व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी नंबरों पर भेज रहे थे।

 

कोचीन शिपयार्ड मालपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद करकला के सहायक पुलिस अधीक्षक हर्ष प्रियंवदा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की और दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 3 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

घटना के खुलासे के बाद भारत के समुद्री ढांचे पर संभावित खतरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है। वहीं, स्थानीय पुलिस भी भटपुरा गांव पहुंचकर आरोपियों के बैकग्राउंड की जांच में जुIMG 20251122 153310IMG 20251122 153255ट गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां