Homeउत्तर प्रदेशपेमेंट मशीन लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार,...

पेमेंट मशीन लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, साइबर थाना सुलतानपुर की बड़ी कार्रवाई

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुलतानपुर। साइबर थाना पुलिस ने ठगी के कई मामलों का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताकर दुकानदारों से सिम कार्ड लेते और फिर उनके खातों से पैसे ट्रांसफर कर ठगी करते थे।

 

कुड़वार क्षेत्र की एक महिला ने 28 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने खुद को पेटीएम कर्मचारी बताकर उसका सिम लिया और वापस करने के बाद खाते से 5,380 रुपये उड़ा लिए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सचिन पुत्र विजयपाल और उसका साथी उत्कर्ष पुत्र स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद इस तरह से कई दुकानदारों को निशाना बना चुके हैं। दोनों आरोपियों ने अंडे व फास्ट फूड की दुकानों से लाखों रुपये निकाल लिए।

 

पुलिस ने बताया कि सचिन पेटीएम में एफएसई के पद पर कार्यरत था। उसने बेईमानी की नीयत से दुकानदारों के खाते अपने मोबाइल में लॉग-इन कर लिए और साथी उत्कर्ष के साथ मिलकर ठगी करता रहा। इनके खिलाफ थाना साइबर क्राइम, धनपतगंज और बल्दीराय में केस दर्ज हैं।

 

एसपी कुंवर अनुपम सिंह व नोडल अधिकारी साइबर क्राइम एएसपी अखण्ड प्रताप सिंह के निर्देशन पर गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरी के आधार पर दोनों को दबोचा। इनके कब्जे से एक आईफोन 14 और फर्जी सिम बरामद हुआ।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह सहित साइबर थाने और कुड़वार थाने के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अन्य पीड़ितों की तहरीरों की भी जांच की जा रही है।IMG 20250923 WA0055IMG 20250923 WA0054

अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह की बाइट

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां