अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुलतानपुर। आगामी छठ महापर्व-2025 के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह एवं जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने संयुक्त रूप से सीताकुंड घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह, एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी,क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत, यातायात प्रभारी राम निरंजन यादव, नपा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हिमांशु मालवीय,ईओ लाल चंद सरोज सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, एसडीआरएफ/गोताखोर दल की व्यवस्था, तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों पर भीड़ नियंत्रण हेतु प्रभावी बैरिकेडिंग और जल की गहराई वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने पर विशेष बल दिया।
डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, पार्किंग स्थल चिन्हित करने और आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और छठ महापर्व शांति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न



हो।