अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। कोतवाली देहात थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी अखण्ड देव मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी गईं। सबसे अधिक प्रार्थना पत्र भूमि एवं राजस्व से संबंधित रहे। कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक मनोज सिंह, कानूनगो दशरथ यादव, लेखपाल रिंकू पाल, हरिवंश चौरसिया, दिनेश कुमार एवं राम बहाल समेत पुलिसकर्मी व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं थाना गोसाईगंज परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में कोतवाली नगर थाना परिसर में एसएसआई जितेन्द्र राज की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां भी अधिकांश प्रार्थना पत्र जमीनी विवाद से जुड़े रहे। इस मौके पर एसआई वंदना अग्रहरि समेत पुलिस अधिकारी व राजस्व कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश 




दिए।