Homeउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान, 13 पर कार्रवाई; 11 हजार रुपये...

सुल्तानपुर में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान, 13 पर कार्रवाई; 11 हजार रुपये जुर्माना, सामान जब्त

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अभियान मंगलवार को भी सघन रूप से जारी रहा। संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान 13 दुकानदारों एवं पथ विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए कुल 11,000 रुपये का जुर्माना लगाया और अवैध रूप से लगाए गए सामान को जब्त किया।

यह अभियान एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचन्द्र सरोज तथा प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली धीरज कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। नगर पालिका और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, पटरियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अभियान के तहत कोतवाली नगर से जिला चिकित्सालय होते हुए गभड़िया पुल तक तथा वापसी में केनरा बैंक से घंटाघर होते हुए शाहगंज चौराहा तक सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों एवं पथ विक्रेताओं द्वारा सड़क पर बढ़ाकर रखे गए ठेले, काउंटर, तख्ते और अन्य सामग्री को हटवाया गया। टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाया जा सका। अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका और पुलिस विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जुर्माना लगाए जाने और अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति पुनः अवैध कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका द्वारा वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं की जीपीएस फोटो सहित नियमित उपस्थिति दर्ज की जा रही है। निर्धारित स्थल पर दुकान न लगाने वाले पथ विक्रेताओं को नोटिस जारी कर उनका आवंटन रद्द किया जाएगा। सभी पथ विक्रेताओं से अपील की गई है कि इसे अंतिम अवसर मानते हुए वेंडिंग जोन में ही अपनी दुकानें लगाएं।

अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेन्द्र राज, उप निरीक्षक पंकज कुमार, मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार एवं नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधूलिका, अवर अभियंता नीलम कुमारी सहित अन्य पालिका कर्मचारी भी मौजूIMG 20260127 WA0107IMG 20260127 WA0053IMG 20260127 WA0106IMG 20260127 WA0055द रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां