Homeउत्तर प्रदेशADM व ASP ने जूस पिलाकर किसानों का आमरण अनशन कराया खत्म,...

ADM व ASP ने जूस पिलाकर किसानों का आमरण अनशन कराया खत्म, डीएम से वार्ता के बाद हुआ फैसला

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर 

सुल्तानपुर। लंभुआ एसडीएम की कार्यशैली के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (हिंद) के पदाधिकारियों ने शनिवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया। एडीएम एफआर एस. सुधाकरण और एडिशनल एसपी अखंड प्रताप सिंह के समझाने और डीएम से वार्ता के आश्वासन के बाद किसानों ने अनशन तोड़ा। एडीएम व एएसपी ने जूस पिलाकर आंदोलनकारियों का उपवास समाप्त कराया। हालांकि, किसानों का धरना अभी भी जारी है।बता दें कि बीते बुधवार से तहसील परिसर में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा, अनुराग सिंह, देवतादीन यादव और बृजेन्द्र कुमार चौरसिया आमरण अनशन पर बैठे थे। शनिवार को अनशन के चौथे दिन किसानों की तबीयत बिगड़ने लगी, रक्तचाप और शुगर स्तर गिरने के चलते दो अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।दोपहर में एसडीएम कादीपुर उत्तम कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी और सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने मनाने की कोशिश की, लेकिन किसान अड़े रहे। किसान नेता प्रभात सिंह ने आरोप लगाया कि जॉइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। उन्होंने वर्ष 2022 से अब तक की समस्याओं पर ज्ञापन देना चाहा, लेकिन अधिकारियों ने न सुना, न समाधान किया।रात में डीएम कुमार हर्ष से फोन पर वार्ता कराई गई, जिन्होंने रविवार शाम 3 बजे के बाद किसान प्रतिनिधियों से भेंट कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसानों ने सामूहिक निर्णय लेकर अनशन समाप्त किया, पर धरना तब तक जारी रखने का ऐलान किया जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां