Homeउत्तर प्रदेशपकड़ा गया बाइक चोर गिरोह, 16 बाइके बरामद,भीड़-भाड़ वाले इलाके में रेकी...

पकड़ा गया बाइक चोर गिरोह, 16 बाइके बरामद,भीड़-भाड़ वाले इलाके में रेकी करते फिर चुरा ले जाते गाड़ियां, पिता-पुत्र समेत 4 गिरफ्तार

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर में सीओ लंभुआ रमेश के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। शनिवार को पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय बाइक चोरी गिरोह का पर्दा फाश किया है। जिसमें पिता-पुत्र समेत जौनपुर के एक समेत चार गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 16 अलग-अलग कम्पनियो की बाइके बरामद हुई है।

 

सीओ रमेश के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को लगातार लंभुआ कस्बे में दो बाइके चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था। जिस पर पुलिस टीम को एक्टिव किया गया। पुलिस ने सूचनाए जमा करते हुए शाहगढ़ जंगल मोड़ के पास गैराज छापेमारी किया। जहां से हीरो होंडा स्प्लेंडर, टीवीएस, अपाचे जैसी 16 बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने यहां से पिता-पुत्र देवी प्रसाद सोनकर पुत्र झगड़ू, तेज बहादुर सोनकर पुत्र देवी प्रसाद निवासी शाहगढ़ कुटिवा थाना लंभुआ, राजेंद्र सोनकर पुत्र सभाजीत सोनकर निवासी शाहगढ़ कुटिवा और जौनपुर जिले के खुटहन थाना अंतर्गत शेरपुर पथरा निवासी रोहित पाल पुत्र रमेश पाल को गिरफ्तार किया।

 

 

सीओ ने जानकारी दी कि यह सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दिन में यह सब रेकी करने के बाद घटना को कारित करते। बाइक चोरी के बाद उसे गैराज पर ले जाकर वहां यहां तो चेचिस खुर्च देते या नंबर प्लेट बदलते और औने पौने दामों पर बें

एएसपी अखण्ड प्रताप सिंह की इस सम्बन्ध में बाइट

च देते थे

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां