अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुलतानपुर। शनिवार को जिले की कोतवाली नगर और गोसाईगंज थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। कोतवाली नगर में कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी व सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने की। इस दौरान नगर कोतवाल इंस्पेक्टर धीरज कुमार, एसएसआई जितेंद्र राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कुल प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों में कई का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता को संतुष्टि प्रदान करना है, लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।
इसी तरह थाना गोसाईगंज में समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह व सीओ आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में हुआ। प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय व विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में यहां भी शिकायतें सुनी गईं। कुछ मामलों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में लेखपाल अभिनव कुमार, विनोद कुमार समेत राजस्वकर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जा



एगा।