अफ्तार अहमद, फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुलतानपुर। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, ग्यारहवीं शरीफ़ और दीपावली जैसे बड़े पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना बंधुआ कला परिसर में पुलिस प्रशासन और ज़िला सुरक्षा संगठन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने की।
बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहन चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ज़िला सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में संगठन से कुंवर मसूद अली राजा हसनपुर, इन्द्र नारायण तिवारी, इम्तियाज अहमद, गुलशन नंदा, जगदंबा प्रसाद पांडेय, रामकुमार मौर्य, मोहम्मद अमसार खाना, मोहम्मद महताब, रामदत्त तिवारी, सुनील शर्मा, राघवेंद्र प्रसाद द्विवेदी, उमेश सिंह पुजारी, मोहम्मद अखलाक, पवन यादव, नागेंद्र सिंह तथा पुलिस से इंस्पेक्टर दीपेन्द्र विक्रम सिंह, दरोगा राम प्रकाश सिंह और हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
अंत में सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि जिले में होने वाले सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश



करेंगे।