Homeउत्तर प्रदेशSIR अभियान तेज,एसडीएम सदर की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग, वार्डों में बढ़ा प्रचार-प्रसार

SIR अभियान तेज,एसडीएम सदर की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग, वार्डों में बढ़ा प्रचार-प्रसार

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष के निर्देशन में एसआईआर (Special Intensive Revision) अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी ताक़त से जुट गया है। इसी क्रम में एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी की सक्रियता और कड़ी निगरानी अभियान की रफ्तार को तेज कर रही है। सदर तहसील के तेजतर्रार अधिकारी के रूप में पहचान बना चुके एसडीएम द्विवेदी दिन-रात वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं और बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा लगातार जारी है।

 

नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ लगातार उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से फॉर्म भरवा रहे हैं और दस्तावेज़ों की जांच में लगे हुए हैं। एसडीएम द्विवेदी ने जनता से अपील की है कि जिन्हें अभी तक एसआईआर फॉर्म नहीं मिला है, वे संबंधित बूथ पर जाकर फॉर्म प्राप्त करें और शीघ्रता से बीएलओ को जमा करें।

 

अभियान को प्राथमिकता देते हुए एसडीएम ने तहसील परिसर को ही अस्थायी कार्यालय में बदल दिया है, जहां वे 24 घंटे समीक्षा व समन्वय कार्य में लगे हैं। उनकी सक्रिय निगरानी से अभियान को प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद मिल रIMG 20251127 WA0002IMG 20251127 WA0001ही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां