अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर 




त्यौहारों की सुरक्षा व शांति के लिए संगठन प्रशासन के साथ मिलकर करेगा समन्वय, वार्ड अध्यक्षों को सौंपी गई अहम भूमिकाएँ
सुलतानपुर। 28 सितम्बर 2025, रविवार शाम को शहर के एक निजी होटल में ज़िला सुरक्षा संगठन सुल्तानपुर की फाइनल बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, ग्यारहवीं शरीफ़ और विसर्जन जैसे बड़े पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराना रहा।
संगठन के अध्यक्षडॉ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तय किया गया कि पूरे शहर को 2 जोन और 12 सेक्टर में विभाजित कर संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। हर सेक्टर में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त किए गए हैं, जो सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। इसके लिए संगठन ने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने जिम्मेदार पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिए हैं तथा बदले में सेक्टर अधिकारियों के नंबर संगठन पदाधिकारियों को दिए गए हैं।
संगठन के मुख्य संयोजक सरदार बलदेव सिंह ने स्पष्ट किया कि संगठन हर वार्ड अध्यक्ष व सदस्य अपनी जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी से निभाएंगे ताकि किसी भी स्तर पर कोई व्यवधान न उत्पन्न हो। इस व्यवस्था से त्योहारों में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित होगी तथा पुलिस प्रशासन को भी सहयोग मिलेगा।
संगठन के महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान ने कहा कि संगठन की भूमिका त्यौहारों में कई गुना बढ़ जाती है। हमें अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देना है।
इस बैठक में संरक्षक सुन्दर लाल टंडन, संयोजक आशीष अग्रवाल,राधेश्याम गुप्ता, जाहिद आब्दी, डॉ नैय्यर रज़ा ज़ैदी,उपाध्यक्ष, अरुण जायसवाल,कुलदीप गुप्ता सचिव कार्यालय,राशिद अली सिद्दीकी सचिव जनसम्पर्क,अजय कु० सिंह एड०कोषाध्यक्ष, अफ्तार अहमद मीडिया प्रभारी,सन्तोष सिंह सी.ए.लेखा परीक्षक,डॉ० राधेश्याम सिंह प्रवक्ता/मीडिया संयोजक,भुलईराम गुप्ता,कमर हैदर खान परार्मश सदस्य समिति,विजय टण्डन परामर्श सदस्य एवं समस्त वार्ड अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, अफ्तार अहमद, कृष्ण कुमार गुप्ता, अभय शर्मा, अखिल बिहारी श्रीवास्तव,जावेद अहमद, अरबाब अहमद, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, अश्वनी वर्मा, चंद्र देव मिश्रा, मो0 असद, फ़याम हैदर,कृष्ण कुमार रावत, हैदर अब्बास खान, राजेंद्र जायसवाल, अजय कुमार गुप्ता, जहीन अहमद, रमेश चंद्र गुप्ता, मोहम्मद अली मेहंदी, मोहम्मद हसनैन, अशोक श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, डॉक्टर शशिकांत सिंह, गौतम सिंह उर्फ गुडलक आदि मौजूद रहे। मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण सुनिश्चित करना रहा।
संगठन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि शहर के सभी त्यौहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और पूर्ण सुरक्षा के माहौल में सम्पन्न कराए जाएंगे।