Homeउत्तर प्रदेशहाजी कलीम उल्लाह खान सुल्तानपुर ने दिल्ली में रौशन किया नाम, ट्रैप...

हाजी कलीम उल्लाह खान सुल्तानपुर ने दिल्ली में रौशन किया नाम, ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल

  • अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

नई दिल्ली/सुल्तानपुर। राजधानी दिल्ली स्थित डॉ० करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 44वीं नॉर्थ जोन शार्टगन शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 में उत्तर प्रदेश ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुल्तानपुर जनपद के थाना कुड़वार क्षेत्र अंतर्गत गंजेहड़ी गांव के निवासी हाजी कलीम उल्लाह खान ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ट्रैप शार्टगन शूटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

 

यह प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के नामी शूटर हिस्सा ले रहे हैं। कलीम उल्लाह खान, जो एक रिनाउन्ड शूटर (डबल ट्रैप) के रूप में भी जाने जाते हैं, ने अपने सटीक निशाने से सभी को प्रभावित किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने न केवल सुल्तानपुर जिले बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

 

जीत के बाद जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों ने कलीम उल्लाह खान को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि प्रतिभा और मेहनत से गांव का खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अ

IMG 20251027 WA0088

पनी पहचान बना सकता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां