Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने सुल्तानपुर के सलीम अहमद,कार्यकर्ताओं में...

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने सुल्तानपुर के सलीम अहमद,कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से सुल्तानपुर जनपद के युवा समाजसेवी सलीम अहमद को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। इस संबंध में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने नियुक्ति पत्र जारी किया है।

 

पत्र में कहा गया है कि पार्टी को विश्वास है कि सलीम अहमद समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत और गतिशील बनाएंगे।

 

सलीम अहमद की इस नियुक्ति से जिले के समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सलीम अहमद हमेशा से गरीबों, किसानों और नौजवानों की आवाज़ बनकर काम करते रहे हैं। उनकी यह जिम्मेदारी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगी।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सलीम अहमद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाIMG 20251028 WA0021 1Screenshot 20251028 180219 की है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां