
अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुलतानपुर। जिले में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, ग्यारहवीं शरीफ़ और दीपावली जैसे बड़े पर्वों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कादीपुर परिसर में पुलिस प्रशासन और ज़िला सुरक्षा संगठन की संयुक्त बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर ने की।
बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहन विमर्श हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर ज़िला सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संगठन पूरी तरह से प्रशासन के साथ सहयोग करेगा और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। बैठक में तहसील संयोजक श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, संरक्षक डॉ. संजीव पांडेय, अध्यक्ष डॉ. समीर पांडेय, महामंत्री ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि, उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र उपाध्याय, राम विनय सिंह, सोहेल शेख टिंकू, घनश्याम जायसवाल, कार्यालय सचिव विजय बहादुर गिरी, सचिव नवीन बरनवाल, अब्दुल हक, वेद प्रकाश पाठक, कोषाध्यक्ष शिवमंगल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं संगठन पदाधिकारी मौजू

द रहे।