अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
संवेदनशील व अति-संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी, फ्लैग मार्च कर दिया शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश
सुल्तानपुर। ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के जुलूस को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुल्तानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
एसपी ने बताया कि बारावफात के मद्देनजर धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ चौकी, थाना एवं केंद्रीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं। बैठकों में शासन के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा अथवा गैर-पारंपरिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जुलूस के दौरान सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी जवानों की तैनाती की गई है। अति-संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया सेल भी विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहकर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर नजर रख रही है।
एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आगामी त्योहारों को भी आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी से ड्यूटी करने का आह्वा



न किया।